लखनऊ, मार्च 9 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के प्रथम चरण एवं द्वितीय चरण में उत्तर प्रदेश ने स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रथम चरण में प्रदेश को 100 प्रतिशत ओडीएफ राज्य घोषित किया जा चुका है, जो ग्रामीण स्वच्छता के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता और जनसहभागिता का परिणाम है।योजना के द्वितीय चरण में ओडीएफ के स्थायित्व के साथ-साथ स्वच्छता के क्षेत्र में प्रदेश की ग्राम पंचायतों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वर्तमान में 95,767 गांवों ने ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन प्रणालियों के साथ स्वयं को ओडीएफ घोषित किया है, जबकि 94,723 से अधिक गांवों को ओडीएफ प्लस का दर्जा प्राप्त हो चुका है। यह उपलब्धि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति बढ़ती जागरूकता और बेहतर प्रबंधन को दर्शाती है।पंचायती राज मंत्र...