उरई, अगस्त 11 -- उरई। संवाददाता स्वच्छ भारत मिशन में जनपद ने पूरे प्रदेश में शानदार प्रदर्शन किया है। पूरे प्रदेश में जिले को दूसरा स्थान हासिल हुआ है। डीडी पंचायती राज में इसको लेकर शुभकामनाएं देते हुए इसी तरह से निरंतरता बनाए रखने की निर्देश दिए हैं।शासन द्वारा ग्राम पंचायतों को स्वच्छ बनाए रखने को लेकर चलाए जा रहे स्वच्छ भारत मिशन में जनपद को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। जिला प्रशासन एवं विभागीय अधिकारियों के प्रयास से इस दिशा में तेजी से किया जा रहे काम की परिणति यह रही की वाराणसी के बाद पूरे प्रदेश में जनपद जालौन को दूसरा स्थान हासिल हुआ है। यहां पर गांवों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने से लेकर शौचालयों के नियमित उपयोग एवं ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के मामले में उल्लेखनीय कार्य किया गया। मंगलवार को जनपद में आए उपनिदेशक पंचायत अजय आनंद...