हरदोई, मार्च 2 -- हरदोई। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत जनपद की ग्राम पंचायतों में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 3.5 करोड़ की धनराशि आवंटित की गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह ने प्रधानों व सचिवों को इस धनराशि का सदुपयोग कराकर गांवों को साफ सुथरा बनाने को कहा है। जिले में 19 विकास खंडों की 523 ग्राम पंचायतों को जनवरी महीने में बजट उपलब्ध कराया गया है। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत बजट आवंटित कर गांवों में घरों से निकलने वाले कूड़े को निस्तारित किया जाना है। डीपीआरओ ने बताया यह बजट व्यक्तिगत शौचालयों के निर्माण के लिए दी जाने वाली अनुदान राशि से अलग है। इस धनराशि का उपयोग ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन (एसएलडब्ल्यूएम) से जुड़े कार्यों में होना है। इससे गांवों में स्वच्छता में सुधार होगा। इन्होंने बताया कि गांवों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.