कौशाम्बी, जून 22 -- सृष्टि अर्कवंशी लोक कल्याण समिति निजामपुर पुरैनी ने संस्था के सेवा कार्यों की दसवीं वर्षगांठ एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत स्वच्छता अभियान कार्यक्रम पदाधिकारियों व ग्राम पंचायत महमूदपुर के नागरिकों एवं महिलाओं के साथ शुरु किया। अभियान के दौरान मनौरी बाजार स्थित रेलवे ओवर ब्रिज की साफ सफाई का बीड़ा उठाते हुए दोनों ओर लगे कूड़े कचरे की सफाई करते हुए आमजन को स्वच्छता का संदेश दिया। समिति के अध्यक्ष अजय सिंह अर्कवंशी ने कहा कि सभी लोगों को अपने-अपने स्वच्छता के उत्तरदायित्व एवं कर्तव्यों का बोध होना चाहिए। घर हो या फिर पास-पड़ोस आम रास्तों व नालियों की सफाई करना प्रत्येक नागिरक का कर्तव्य है। इस अवसर पर सचिव कमलेश कुमार यादव, हितेश शर्मा, विनीता गुप्ता, अजय बाबू शर्मा, संदीप कुमा...