बाराबंकी, मई 20 -- बाराबंकी, संवाददाता। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) खण्ड प्रेरक को बर्खास्त करते हुए मिशन निदेशक को पत्र भेज दिया गया। खण्ड प्रेरक पर लगातार अधिकारियों व कर्मचारियों से अमर्यादित ढंग से बात करने और कार्य के प्रति लापरवाही के आरोप लगे थे। कई स्थानों पर तबादला करने के बाद भी इनके व्यवहार व कार्य में सुधार नहीं हुआ। डीपीआरओ ने कार्रवाई करते हुए मिशन निदेशक को पत्र जारी कर दिया है। जिला पंचायत राज अधिकारी नीतेश भोंडेले ने बताया कि विकास खण्ड रामनगर में तैनात खण्ड पे्ररक वीरेंद्र कुमार यादव स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) को मंगलवार को बर्खास्त करते हुए वापस कर दिया गया। मिशन निदेशक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) उत्तर प्रदेश को पत्र भेजकर अवगत करा दिया गया है। डीपीआरओ ने बताया कि खण्ड प्रेरक वीरेंद्र कुमार यादव सिरौलीगौसपुर में तैनाती क...