हरदोई, फरवरी 27 -- हरदोई। स्वामी विवेकानन्द सभागार मे जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता मे जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेस 2 से सम्बन्धित समिति एवं गोबर्धन सेल की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने विभिन्न योजनाओं की बिन्दुवार समीक्षा करते हुये जिला पंचायतराज अधिकारी से अब तक की प्रगति के बारे मे विस्तार से जानकारी ली। जिलाधिकारी ने व्यक्तिगत शौचालय हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों को वेबसाइट पर आनलाइन किये जाने की स्थिति और सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी द्वारा सत्यापन के सम्बन्ध मे जानकारी ली। उन्होंने प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट तथा स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अन्तर्गत प्राप्त धनराशि एवं व्यय धनराशि के बारे में पूछा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत संचालित अन्य योजनाओ बायोगैस प्लाटं, एफएसटीपी प्लांट, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट और गोवर्धन योजना के तहत ...