मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 5 -- जैन कन्या पाठशाला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को समाजशास्त्र विभाग द्वारा विकसित भारत सपनों का भारत 2047 सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वच्छ भारत अभियान पर प्रतियोगिता हुई। इसमें छात्राओं ने अपनी कला का परिचय दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या प्रो. सीमा जैन द्वारा छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाकर किया गया। इसके उपरांत आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से साफ-सफाई ही स्वास्थ्य की कुंजी है का संदेश दिया। प्रतियोगिता के पश्चात छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में जागरूकता रैली निकाली तथा श्रमदान कर आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। यह भी पढ़ें- ....पोस्टर मेकिंग व रंगोली प्रति. में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा इस दौरान प्...