अमरोहा, मार्च 13 -- मंडी धनौरा। भागीरथी देवी महाविद्यालय में रासेयो के शिविर में स्वच्छ भारत अभियान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ ममता अग्रवाल ने कहा कि स्वच्छता भारत अभियान देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। स्वयंसेवियों ने एक जागरूक रैली निकाली। जिसमे गीले व सूखे कचरे को अलग-अलग करने का संदेश दिया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ अभय कुमार, संजीव कुमार, राजन कुमार, संजय गुप्ता, आदि मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर अमर सिंह पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर में नशा मुक्ति दिवस मनाया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर मुशर्रफ़ खान ने कहा कि नशा नाश की जड़ है। यह शरीर के साथ सामाजिक व आर्थिक हानि भी देता है। युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए। इस मौके पर प्रबंधक अशोक सैनी, समरपाल सिंह, निसार अहमद, अक्षी प्रजापति आदि मौजूद थे...