मैनपुरी, फरवरी 16 -- डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय औडेन्य पड़रिया में प्राचार्य प्रो. एसपी सिंह के मार्गदर्शन व एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में सत्र 2025-26 का एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एनएसएस लक्ष्य गीत उठे समाज के लिए उठे एवं संकल्प गीत के साथ हुआ, जिसमें स्वयंसेवकों ने एकता व समर्पण का संकल्प लिया। प्रथम सत्र में स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान चलाकर महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई की और स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत के संकल्प को साकार करने का संदेश दिया। शिविर का मुख्य विषय बालिका सुरक्षा एवं बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ रहा। प्राचार्य प्रो. एसपी सिंह ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य सबसे बड़ी पूंजी हैं, इनके माध्यम से ही सशक्त और विकसित समाज का निर्माण संभव है। डॉ. जयप्रकाश यादव ने बालिक...