नई दिल्ली, मार्च 10 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली कांग्रेस ने कहा कि राजधानी के कई इलाकों में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। भाजपा सरकार के एक साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन वह इस मुद्दे पर आंखें बंद करके बैठी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा सरकार दिल्ली की जनता को स्वच्छ पेयजल तक मुहैया नहीं करा पा रही है। पूर्वी दिल्ली, उत्तरी दिल्ली, बाहरी दिल्ली समेत कई इलाकों में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। यादव ने कहा कि दिल्ली के मधु विहार, आईपी एक्सटेंशन, मंडावली, पटपड़गंज क्षेत्र के घरों में दिल्ली जल बोर्ड के पानी में कीड़े निकल रहे हैं। भलस्वा, जनकपुरी, अशोक नगर, नारंग कॉलोनी, चंदर नगर, द्वारका आदि में भी लोग गंदे पानी की आपूर्ति से परेशान हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.