कन्नौज, अप्रैल 5 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों ने मोहल्ला त्रिपाठी नगर में पेयजल पाइपलाइन में हुई तीन स्थानों की लीकेज को दुरुस्त कर आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु कर दिया। लीकेज के कारण क्षेत्रवासियों के घरों में गंदा पानी पहुंच रहा था, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान में फोटो सहित प्रमुखता से प्रकाशित किया था खबर का असर हुआ कि पालिका ने तत्परता दिखाते हुए मोहल्ले के तीनों लीकेज दुरुस्त करा दिए। नगर के मोहल्ला त्रिपाठी नगर में पाइप लाइन लीकेज होने के चलते लोगों के घरों में बदबूदार गंदा पानी पहुंच रहा था। इसको लेकर मोहल्ले के लोगों ने कई बार पालिका प्रशासन से शिकायत कर समस्या के निराकरण करने की गुहार लगाई थी। मोहल्ले के लोगों की समस्या को प्रमुखता से प्रका...