कुशीनगर, मई 25 -- कुशीनगर। पडरौना शहर में वाल्मीकि समाज तथा आस पास के मलिन बस्तियों में स्वच्छ रहो पुरस्कार पाओ कार्यक्रम के अंतर्गत समाज सेवी दीपनारायन अग्रवाल के संरक्षण में भाजपा नेता पप्पू पांडेय के नेतृत्व में सबको स्वच्छ रखने के लिए सर्फ, साबून, कीटनाशक आदि सामग्री वितरित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते भाजपा नेता व समाजसेवी पप्पू पांडेय ने कहा कि एक स्वच्छ समाज से ही स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण संभव है। आज गंदगी, अज्ञानता और कुपोषण के चलते समाज में इंसेफेलाइटिस, जलजनित रोग और अन्य घातक बीमारियां पैर पसार चुकी हैं, जिससे कई मासूमों की असमय मृत्यु हो जाती है। उन्होंने कहा कि यदि हम थोड़ी सी सावधानी बरतें और स्वच्छता पर ध्यान देना शुरू करें, तो इन बीमारियों का समूल नाश कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- स्वच्छ परिवार से स्वस्थ राष्ट्र का निर...