अंबेडकर नगर, मार्च 28 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जनपद में राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम 30 मार्च को प्रात: 7 बजे से आयोजित होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से निर्देशों के अनुसार कार्यक्रम का आयोजन गायत्री मंदिर से शिवालय घाट तक किया जाएगा। जहां श्रमदान के माध्यम से स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान छात्र-छात्राएं, स्वयंसेवी संस्थाएं तथा विभिन्न संगठनों के लोग भाग लेंगे। जिलाधिकारी के निर्देश पर इस अभियान को सफल बनाने के लिए एनसीसी, एनएसएस, स्काउट-गाइड के स्वयंसेवकों और विद्यालयों के विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा गया है। संबंधित विद्यालयों और महाविद्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अधिक से अधिक संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति सुनिश्चित करें। प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.