स्वच्छ और हरित विद्यालयों में रजिस्ट्रेशन को लेकर प्रशिक्षण
गोड्डा, अगस्त 26 -- सुन्दरपहाड़ी(एक संवाददाता)। स्वच्छ एवं हरित विद्यालय में रजिस्ट्रेशन करने को लेकर प्रखंड के सभी कोटि के विद्यालय प्रधान (सचिव) को बीआरसी के सभा भवन में प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें मास्टर ट्रेनर अरुण प्रकाश मंडल एम आई एस कोऑर्डिनेटर अजय कुमार ने विभिन्न विद्यालय से आए प्रधानाध्यापकों को इसकी प्रशिक्षण दिया तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण, आवश्यक मानकों के अनुपालन, विद्यालय का प्रोफाइल तैयार करने तथा ऑनलाइन करने के लिए महत्वपूर्ण बिंदुओं को समझाया गया। प्रशिक्षण में बताया गया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यालय में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और बेहतर शैक्षणिक वातावरण को बढ़ावा देना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.