गढ़वा, दिसम्बर 18 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम 'कॉफी विद एसडीएम' के अंतर्गत बुधवार को सदर एसडीएम संजय कुमार ने शहर के स्वच्छता कर्मियों के साथ एक भावनात्मक एवं आत्मीय संवाद किया, जिसमें 70 से अधिक महिला एवं पुरुष स्वच्छता कर्मियों ने सहभागिता रही। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि यह केवल औपचारिक बैठक न होकर एक अभिभावक और परिवार के सदस्यों के बीच संवाद जैसा प्रतीत हुआ। इस अवसर पर स्वच्छता कर्मियों ने कहा कि एसडीएम से उनका रिश्ता सदैव अभिभावक जैसा रहा है। उन्होंने बताया कि पूर्व में नगर परिषद में कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में कार्यरत रहने के दौरान भी हमेशा सभी कर्मियों की समस्याओं और आवश्यकताओं के प्रति संवेदनशील रहे हैं। संवाद के दौरान एसडीएम ने स्वच्छता कर्मियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके योगदान को समाज के लिए...