लखनऊ, अप्रैल 25 -- पांच मई से प्रारंभ होने वाले ज्येष्ठ मास के बड़े मंगलों पर आयोजित होने वाले भंडारों को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त लगाने की अपील अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने की। मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री, प्रदेश सरकार संदीप बंसल ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान यह अपील की। कहा कि भंडारा पॉलीथिन एवं प्रदूषण मुक्त हो और एक भी दोना पत्तल सड़क पर न दिखाई पड़े तब माना जाएगा कि भंडारा भाव के साथ स्वच्छता पूर्ण ढंग से लगाया गया है। मंगलमान अभियान के संयोजक प्रो. रामकुमार तिवारी ने लखनऊ वासियों से स्वच्छता के साथ भावपूर्ण भंडारा लगाने का अनुरोध किया। यह भी पढ़ें- पृथ्वी दिवस पर पौधारोपण, स्वच्छता अभियान को मिला बढ़ावा इस अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, स्वदेशी जागरण मंच के अनुपम श्री...