सीवान, अगस्त 29 -- रघुनाथपुर, एक संवाददाता। स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय की ओर से संचालित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग (एसएचवीआर) 2026-27 योजना को जिले के अधिक से अधिक विद्यालयों तक पहुंचाने के उद्देश्य से ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बीआरसी रघुनाथपुर में आयोजित प्रशिक्षण में प्रत्येक सरकारी, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों के एचएम को रेटिंग प्रक्रिया की जानकारी दी गई। वहीं विद्यालयों को ऑनलाइन स्व-मूल्यांकन प्रपत्र भरने में भी सहयोग किया गया।

स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग की जानकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मास्टर ट्रेनरों ने बताया गया कि स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग के तहत विद्यालयों का मूल्यांकन छह प्रमुख क्षेत्रों और कुल 60 संकेतकों के आधार पर किया जाएगा। इनमें जल, शौचालय, साबु...