स्वच्छ ऊर्जा पर यूपीईएस-आईआईटी की साझेदारी
देहरादून, जून 26 -- यूपीईएस और आईआईटी गुवाहाटी ने भारत में स्वच्छ ऊर्जा, कृषि-प्रौद्योगिकी (एग्री-टेक) और क्लाइमेट टेक नवाचार को बढ़ावा देने के लिए रणनीतिक साझेदारी की है। इस पहल के तहत स्पार्क-एआई कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। जिसका उद्देश्य उत्तराखंड और असम के छात्र नवोन्मेषकों को पहचानकर उन्हें स्टार्टअप विकसित करने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता और उद्योग विशेषज्ञों का मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। 18 माह तक चलने वाले इस कार्यक्रम में चार चरणों में क्षेत्रीय अध्ययन, शोध, प्रोटोटाइप विकास, उद्यम निर्माण और व्यावसायीकरण पर काम होगा। पहले चरण में 50 छात्र नवोन्मेषकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिनमें से 10-10 की दो टीमों का चयन कर प्रत्येक परियोजना को दो लाख रुपये तक का किकस्टार्टर अनुदान दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- स्वच्छ ऊर्जा पर यूपीईए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.