जहानाबाद, मार्च 29 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। भारत स्काउट और गाइड कार्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान -सह- स्वच्छता संवाद किया गया। जिला संगठन आयुक्त हरिशंकर कुमार ने कहा कि स्काउट- गाइड संवाद लोगों को अपने क्षेत्र की नदियों, नहर को साफ- सुथरा रखने हेतु प्रेरित करें एवं घर का कूड़ा- कचरा नदी में नही फेंके। वही स्वच्छता दूत स्काउट दल नायक संजीव कुमार एवं गाइड कंपनी कमांडर खुशी कुमारी को बनाया गया है। स्वच्छता जन जागरूकता के लिए नदी किनारे स्थित विद्यालय में भारत स्काउट और गाइड प्रशिक्षण पर बल दिया गया। अप्रैल में प्रत्येक रविवार को स्थान चिन्हित कर नदी स्वच्छता के लिए संवाद के माध्यम से आम जनमानस को भारत स्काउट और गाइड की ओर से प्रेरित किया जाएगा। स्वच्छता संवाद में मुस्कान, अनुराधा, खुशी, राहुल, कार्तिक की भूमिका सराहनीय रही।

हिंदी हिन्दु...