देवघर, सितम्बर 27 -- मधुपुर,प्रतिनिधि। स्वच्छता ही सेवा 2026 अंतर्गत रेल मंडल आसनसोल द्वारा रविवार को मधुपुर रेलवे स्टेशन पर जागरूकता अभियान चलाया गया। इन गतिविधियों का उद्देश्य रेल कर्मचारियों, यात्रियों और आमजन के बीच स्वच्छता, साफ-सफाई, कूड़ा के उचित निस्तारण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इसी के तहत मधुपुर स्टेशन पर स्कूली विद्यार्थियों द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। मधुस्थली विद्यापीठ के विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुति से रेलवे परिसर को स्वच्छ रखने, कूड़ेदान का उपयोग करने और कचरे का उचित निस्तारण करने के महत्व का संदेश दिया। इस पहल के माध्यम से यात्रियों और आमजन के बीच स्वच्छता का संदेश प्रभावी तरीके से प्रसारित किया गया। यह भी पढ़ें- जसीडीह-बैद्यनाथधाम स्टेशन पर स्वच्छता का संदेश विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर आसनसोल मंडल के महत...