बिजनौर, फरवरी 10 -- नजीबाबाद। साहू जैन महाविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन एवं भारत सरकार द्वारा निर्धारित विषयवस्तु कौशल विकास हेतु युवा" को ध्यान मे रखते हुए "स्वच्छता ही सेवा" विषय पर प्रथम एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया। मंगलवार को साहू जैन महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना (छात्रा इकाई) द्वारा कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सरोज बाई की उपस्थिति मे उत्तर प्रदेश शासन एवं भारत सरकार द्वारा निर्धारित विषयवस्तु "कौशल विकास हेतु युवा" को ध्यान मे रखते हुए "स्वच्छता ही सेवा" विषय पर प्रथम एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. बीएस तोमर ने किया। उन्होंने स्वयं सेविकाओं को प्लास्टिक के कम उपयोग और स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं। बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। सभी क...