स्वच्छता ही सेवा के तहत विद्यार्थियों ने जाना कचरा प्रबंधन का ज्ञान
संभल, सितम्बर 29 -- स्वच्छता में सहभागिता स्वच्छ भारत, विकसित भारत के संदेश के साथ स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत मंगलवार को नगर पालिका परिषद एवं आईटीसी के संयुक्त तत्वावधान में नगर के वार्ड नं. 24 लक्ष्मणगंज स्थित पिट कंपोस्टिंग एवं एमआरएफ सेंटर पर स्वच्छ सारथी क्लब के छात्र-छात्राओं के लिए एक्सपोजर विजिट एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका कर्मचारियों ने विद्यार्थियों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम तथा 4-विन्स प्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि स्वच्छ शहर के निर्माण में कचरे का स्रोत पर ही पृथक्करण बेहद महत्वपूर्ण है। उन्हें गीले, सूखे, स्वास्थ्यकर तथा घरेलू हानिकारक कचरे को अलग-अलग रखने और उनके उचित निस्तारण के प्रति जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- Haldwani Ne...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.