स्वच्छता ही सेवा अभियान को जनभागीदारी से सफल बनाने पर जोर
चाईबासा, सितम्बर 22 -- चाईबासा। स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जिले में स्वच्छता के प्रति व्यापक जनजागरूकता लाने के उद्देश्य से पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय के सभागार में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरीन ने की। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, चाईबासा एवं चक्रधरपुर प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। उपस्थित पदाधिकारियों, कर्मियों एवं अन्य प्रतिभागियों ने स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छता के प्रति आम लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Katihar News:...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.