रिषिकेष, जून 11 -- भानियावाला में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए विधायक बृजभूषण गैरोला ने स्थानीय लोगों के साथ सफाई अभियान चलाया। उन्होंने सड़कों पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। पौधरोपण कर अभियान में लोगों को प्रोत्साहित भी किया। विधायक ने कहा कि स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ समाज की पहचान है। नगर और गांव को साफ रखना सिर्फ पालिका व पंचायत की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का भी कर्त्तव्य है। अभियान में मुख्य सफाई निरीक्षक सचिन रावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, प्रदीप नेगी, विक्रम नेगी, मनमोहन नौटियाल, चंद्र बल्लभ लखेड़ा आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- स्वच्छता से ही स्वस्थ समाज संभव: गैरोला यह भी पढ़ें- भानियावाला में आंतरिक सड़कों का लोकार्पण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...