गोपालगंज, अप्रैल 9 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 को लेकर नगर परिषद ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार 12,500 अंकों के मूल्यांकन पैमाने पर बेहतर प्रदर्शन की चुनौती है। सर्वेक्षण के तहत 10 प्रमुख मानकों पर शहर की रैंकिंग तय होगी। जानकारी के अनुसार दर्शनीय स्वच्छता, कूड़ा वर्गीकरण व संग्रहण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, स्वच्छता तक पहुंच, नाला सफाई के मशीनीकरण और नवाचार जैसे मानकों पर 1,500-1,500 अंक निर्धारित किए गए हैं। दर्शनीय स्वच्छता के तहत सड़कों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण और गीला-सूखा कचरा अलग करने की व्यवस्था भी अहम होगी। इसी माह के अंत तक स्वच्छ सर्वेक्षण की केंद्रीय टीम के दौरे की संभावना है। जिसे लेकर नगर प्रशासन अलर्ट मोड में काम कर रहा है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.