साहिबगंज, अप्रैल 26 -- साहिबगंज। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के तहत स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बार सबसे पहले सर्वेक्षण के लिए सिटीजन फीडबैक प्रक्रिया शुरू की गई है। इसमें नागरिकों को 13 आसान सवालों का जवाब देना होगा। आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय से जारी कार्यक्रमों के अनुसार सभी नगर निकायों में 26 अप्रैल से 24 मई तक स्वच्छता सर्वेक्षण किया जाएगा। इसे लेकर साहिबगंज नगर परिषद ने अपनी तैयारी पूरी कर ली हैं और नागरिकों से अधिकाधिक भागीदारी की अपील की है। स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के तहत नागरिक अब एसबीएम-अर्बन पोर्टल, स्वच्छता एप या राज्य एवं शहर स्तर के एकीकृत एप के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं। नप प्रशासन ने इस फीडबैक अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार और लोगों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दि...