कटिहार, फरवरी 3 -- कटिहार, वरीय संवाददाता स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में बेहतर रैंकिंग हासिल करने के लिए कटिहार नगर निगम ने अभी से तैयारी तेज कर दी है। फरवरी के अंत या मार्च में केंद्रीय टीम के जिले में पहुंचने की संभावना को देखते हुए निगम ने सफाई व्यवस्था को लेकर फील्ड स्तर पर सख्ती शुरू कर दी है। खास बात यह है कि इस बार नजर आने वाली सफाई ही निगम को सीधे अंक दिलाएगी, जिस पर कुल 1500 अंकों का मूल्यांकन होगा। अमूमन फरवरी के मध्य या अंत में शुरू होने वाला नाला उड़ाही अभियान इस बार 29 दिसंबर से ही प्रारंभ कर दिया गया है। नगर भवन में हाल ही में हुई बैठक में नगर आयुक्त संतोष कुमार ने सभी अंचल निरीक्षकों, वार्ड निरीक्षकों और संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि समय पर सफाई, नियमित कचरा उठाव और सड़कों व मोहल्लों में दृश्य स्वच्छता हर हाल मे...