सीवान, फरवरी 12 -- स्वच्छता सर्वेक्षण के परिणाम बताते हैं कि सीवान नगर परिषद का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। सर्वेक्षण डोर-टू-डोर कलेक्शन, स्रोत पर कचरा पृथक्करण, आवासीय-व्यावसायिक क्षेत्रों की सफाई व जल निकायों की सफाई के आधार पर किया गया था। इसमें सीवान नगर परिषद पिछड़ गया।सफाई मद में वृद्धि के बावजूद नगर परिषद को राज्य में 135 वां व राष्ट्रीय स्तर पर 796 वां स्थान मिला, जो बतलाता है कि स्वच्छता का दावा कितना खोखला है। स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर परिषद की सफाई व्यवस्था मैरवा नगर पंचायत से भी खराब बताई गई है। जानकार बताते हैं कि स्वच्छता के दावों के विपरीत, नगर परिषद स्वच्छता के मानकों पर फिसड्डी साबित हुआ है। बताते हैं कि सफाई मद की राशि बढ़ने के बावजूद जमीनी स्तर पर सफाई के स्तर में लगातार गिरावट पर चिंता जताई गई है। इससे स्पष्ट है कि राशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.