इटावा औरैया, मई 3 -- जसवंतनगर। नगर क्षेत्र में लखनऊ से आई स्वच्छता सर्वेक्षण टीम ने निरीक्षण कर साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। टीम ने विभिन्न वार्डों में घर-घर जाकर लोगों से सीधे संवाद स्थापित किया और सफाई व्यवस्था की वास्तविक स्थिति जानने का प्रयास किया। इस दौरान लोगों से पूछा गया कि उनके क्षेत्र में नियमित रूप से कूड़ा उठाने वाली गाड़ी आती है या नहीं, साथ ही झाड़ू लगाने वाली टीम की उपस्थिति और कार्यप्रणाली के बारे में भी जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान टीम ने कई स्थानों पर गलियों और नालियों की सफाई का भौतिक सत्यापन भी किया। जहां कमियां पाई गईं, वहां मौके पर मौजूद कर्मचारियों को सुधार के निर्देश दिए गए। टीम ने नागरिकों को भी जागरूक करते हुए कहा कि कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डालें और नगर को स्वच्छ रखने में सहयोग करें। फील्ड एसेसर सुधा...