मुजफ्फरपुर, मई 11 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। शहर में राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण के पहले पहला चरण में स्वच्छता परखी जा रही है। दूसरी ओर, नगर निगम सफाई के बुनियादी संसाधनों की कमी झेल रहा है। झाड़ू, कुदाल, बेलचा, गमला, बाल्टी जैसे एक हजार से अधिक छोटे पर जरूरी सामान की भारी कमी है।

सफाई संसाधनों की कमी नगर निगम क्षेत्र में कुल 49 वार्ड हैं। इसके लिए 300 झाड़ू की कमी है। बेलचा व अन्य संसाधनों के अभाव में सफाई कार्य प्रभावित होता है। हालात की गंभीरता को देखते हुए निगम के स्तर से संसाधनों की आपूर्ति को कोटेशन आमंत्रित करते हुए इच्छुक एजेंसियों से 14 मई तक आवेदन मांगा गया है।

सर्वेक्षण और कचरा उठाव वर्तमान में सर्वेक्षण का पहला चरण पूरा होने के बाद ही संबंधित संसाधनों की आपूर्ति संभव है। एक दिन पहले अधूरा सर्वे कर विशेष टीम लौट चुकी है।...