मेरठ, मई 10 -- - अब लगाना होगा थोड़ा जोर, नहीं तो रैंक हो जाएगी खराब यह भी पढ़ें- स्वच्छ सर्वेक्षण मुहिम में प्रदेश में दूसरे पायदान पर अलीगढ़ मेरठ, मुख्य संवाददाता स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-2026 की जंग अब अपने निर्णायक दौर में है, लेकिन उत्तर प्रदेश के कुछ प्रमुख शहरों के लिए खतरे की घंटी बज चुकी है। सर्वेक्षण के सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव सिटीजन फीडबैक में शाहजहांपुर और सहारनपुर जैसे नगर निगम फिसड्डी साबित हो रहे हैं। रविवार की शाम को जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, कुल 1000 अंकों के इस फीडबैक राउंड में मेरठ प्रदेश के 17 नगर निगमों की सूची में सातवें पायदान पर आ गया है। वहीं सहारनपुर 17वें नंबर पर है। यदि नगर निगम प्रशासन ने जोर नहीं लगाया तो सहारनपुर जैसे शहर पिछड़ जाएंगे। अब अपना मेरठ टॉप-10 शहरों में शामिल हो गया है।स्वच्छता सर्वेक्षण के डैशबोर्...