रुडकी, अप्रैल 8 -- झबरेड़ा, संवाददाता। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी और कर्मचारियों ने पर्यावरण मित्रों के साथ मिलकर नगर में सफाई अभियान चलाया। नगर पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने कहा कि नगर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अधिशासी अधिकारी हर्षवर्धन रावत ने बताया कि नगर में प्रतिदिन सुबह और शाम दो समय पर्यावरण मित्रों की ओर से सफाई की जाती है। उन्होंने बताया कि सभी छोटी-बड़ी गलियों और मोहल्लों में सड़कों की सफाई के साथ-साथ एकत्र कूड़े को ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से उठाया जा रहा है। स्वच्छता सप्ताह के दौरान इस कार्य में और तेजी लाई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...