सीतामढ़ी, अगस्त 9 -- सुरसंड। नगर पंचायत स्थित सरयू उच्च विद्यालय मॉडल विद्यालय में संचालित एनसीसी के संयुक्त प्रशिक्षण शिविर में शनिवार को कैडेट्स ने समाजसेवा, स्वास्थ्य जागरूकता, स्वच्छता एवं आपदा प्रबंधन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। इस दौरान कैडेट्स ने लोगों को स्वच्छता, टीबी से बचाव, स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। कैंप के तहत कैडेट्स ने सुरसंड के तालाब किनारे विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होंने आसपास पड़े कचरे एवं प्लास्टिक को हटाकर लोगों को स्वच्छता बनाए रखने और प्लास्टिक का उपयोग कम करने के लिए जागरूक किया। इसके बाद 'टीबी मुक्त भारत' अभियान के तहत शहर के पांच अलग-अलग स्थानों पर जागरूकता रैली निकाली गयी। यह भी पढ़ें- एनसीसी कैडेटों ने रैली निकालकर टीबी रोग के प्रति किया जागरूक कैडेट्स ने घ...