पूर्णिया, फरवरी 23 -- गढ़बनैली। नगर परिषद कसबा कार्यालय में स्वच्छता रैंकिंग को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद पदाधिकारी अरविंद कुमार ने की। बैठक में साफ-सफाई, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण एवं नालियों की नियमित सफाई व्यवस्था की समीक्षा की गई। इस अवसर पर अरविंद कुमार ने नगर परिषद कर्मियों के साथ-साथ आम जनता से भी स्वच्छता में सहयोग करने का निवेदन किया। उन्होंने कहा कि कचरा निर्धारित स्थान पर डालें, गंदगी न फैलाएं और स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं, ताकि कसबा नगर परिषद की स्वच्छता रैंकिंग में सुधार हो सके। बैठक में संबंधित कर्मचारी एवं स्वच्छता कर्मी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.