बरेली, अप्रैल 27 -- देश के प्रमुख शहरों की स्वच्छता रैंकिंग तय करने वाले स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार सर्वे का मूल्यांकन पहले के मुकाबले अधिक व्यापक और सख्त किया गया है। नगर निगम ने गार्बेज फ्री सिटी कैटेगरी में फाइव स्टार रैंकिंग हासिल करने के लिए आवेदन किया है। नई व्यवस्था के तहत इस साल शहरों की रैंकिंग कुल 12500 अंकों के आधार पर तय की जाएगी। बरेली भी इसमें शामिल है। इसमें नागरिकों की भागीदारी को पहले से ज्यादा महत्व दिया गया है। सिटीजन फीडबैक के अंक 500 से बढ़ाकर 1000 कर दिए गए हैं, जिससे आम लोगों की राय सीधे रैंकिंग को प्रभावित करेगी। यह भी पढ़ें- भागलपुर: स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारी जोरों पर सर्वे में 10 प्रमुख सेक्शन, 54 इंडिकेटर और 166 सब-इंडिकेटर शामिल किए गए हैं। नागरिकों से 12 सवालों के जरिए फीडबैक लिय...