हरिद्वार, जनवरी 30 -- मुख्यमंत्री के निर्देशों के तहत हरिद्वार को स्वच्छ और सुंदर बनाने के अभियान में कोताही पर डीएम ने सख्त रुख अपनाया है। कांवड़ पटरी मार्ग पर सफाई और सौंदर्यीकरण का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम ने नगर निगम की सुस्त कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। सिंहद्वार और कांवड़ पटरी मार्ग पर अतिक्रमण को बिना देरी हटाने के आदेश भी दिए। शुक्रवार को डीएम ने सिडकुल और नगर निगम की संयुक्त टीम के साथ सिंहद्वार से पुल जटवाड़ा तक कांवड़ पटरी मार्ग का जायजा लिया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर साफ-सफाई, सौंदर्यकरण की स्थिति को परखा। कई जगह गंदगी, उगी हुई झाड़ियां, क्षतिग्रस्त बाउंड्रीवॉल और खराब सड़कें पाए जाने पर डीएम ने अफसरों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने निर्देश दिए कि कांवड़ पटरी मार्ग के आसपास व्यापक सफाई सुनिश्चित की जाए। क्षतिग्रस्त सड़क और बा...