रांची, जून 15 -- राहे, प्रतिनिधि। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय पुरस्कार में रांची जिले के राहे प्रखंड स्थित झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय ने पूरे देश में प्रथम स्थान हासिल किया है। विद्यालय ने 99.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य को गौरवान्वित किया। यह मूल्यांकन जल, शौचालय रखरखाव, स्वच्छता, हाथ धुलाई, संचालन एवं अनुरक्षण, व्यवहार परिवर्तन, क्षमता निर्माण, मिशन लाइफ और हरियाली जैसे मानकों पर किया गया था। विद्यालय ने इको क्लब के माध्यम से हरियाली विकसित करने, सूखा-गीला कचरा पृथक्करण, हैंड वाश यूनिट, वॉटर प्यूरीफायर, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, रैंप निर्माण और स्वच्छ वातावरण जैसे कार्यों पर विशेष ध्यान दिया। वार्डेन बिमला कुमारी ने बताया कि बाल संसद के सहयोग से लंबे समय से इसकी तैयारी की जा रही थी। उन्होंने इसे पू...