हाथरस, अप्रैल 23 -- हाथरस। स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 को लेकर समूचे देश में कवायद तेज हो गई है। देश भर में स्वच्छता का आंकलन करने को लेकर गठित की गई भारत सरकार टीमों ने सर्वे का कार्य शुरु कर दिया है। जानकारी मिलने के साथ ही नगर पालिका परिषद के अधिकारी भी इस सर्वे को लेकर पूरी तरह से अलर्ट हो गए हैं। शहर में सफाई व्यवस्था के कार्य तेज कर दिए गए हैं। इसके तहत सफाई व्यवस्था के अलावा लोगों को जागरूक करने के कार्य में किए जाएंगे।स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर भारत सरकार की टीम का होने वाला भ्रमण पूरी तरह से गोपनीय होगा। इसकी भनक संबंधित अधिकारियों को भी नहीं लगेगी। इसी को लेकर अधिकारियों ने बड़े पैमाने पर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। सभी कार्य अधिकारियों की देख-रेख में संपन्न कराए जा रहे हैं। सबसे अधिक वाडों के अलावा मुख्य मार्गों पर शौचालय की सफाई ...