धनबाद, मार्च 7 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। स्वच्छ भारत मिशन शहरी-2.0 का प्रचार-प्रसार नहीं करने पर राज्य के 20 से अधिक नगर निकायों के नगर आयुक्त और प्रशासक को सरकार की ओर से पत्र भेजा गया है। धनबाद, देवघर, दुमका और फुसरो नगर निकाय ने प्रचार-प्रसार पर मिली राशि का एक रुपया भी खर्च नहीं किया है। नगर विकास व आवास विभाग के निदेशक सूरज कुमार ने नगर निकायों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर राशि खर्च नहीं हुई तो दूसरे बेहतर काम करने वाले जिलों को उसे ट्रांसफर कर दिया जाएगा। वित्तीय वर्ष-2025-26 के लिए सभी नगर निकायों को अलग-अलग राशि का आवंटन किया गया था। इस राशि से स्वच्छ भारत मिशन को लेकर शहर में जागरुकता अभियान चलाना था। साथ ही नगर निगम के कर्मियों को ट्रेनिंग दिलानी थी। धनबाद समेत कई नगर निकायों ने एक भी रुपया इस मद में नहीं खर्च किया है। विभाग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.