रिषिकेष, जून 29 -- विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रदेश सरकार इसी दिशा में निरंतर प्रयासरत है और जनहित से जुड़े ऐसे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। सोमवार को वीरभद्र मार्ग में ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने 19 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले सीवरेज पंपिंग संयंत्र के लिए विधि विधान से भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि वीरभद्र मार्ग क्षेत्र अब तक सीवर लाइन की समुचित व्यवस्था से वंचित था, जिसके कारण क्षेत्रवासियों को सेफ्टीक टैंक का इस्तेमाल करना पड़ता था जिससे असुविधा के साथ-साथ स्वच्छता संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। यह भी पढ़ें- जनसहयोग से विकास कार्यों को निरंतर मिल रही गति: प्रेमचंद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...