प्रयागराज, मई 12 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। स्वच्छ सर्वेक्षण में लोगों का फीडबैक अहम हिस्सा है। प्रयागराज पिछले साल स्वच्छ सर्वेक्षण (10 लाख से अधिक आबादी वाले शहर) में 12वें स्थान पर रहा। प्रयागराज की रैंकिंग पिछड़ने के पीछे लोगों का फीडबैक कम होना बड़ा कारण रहा। इस साल भी स्वच्छता पर फीडबैक लेने के मामले में प्रयागराज प्रदेश के सभी बड़े शहरों से पीछे है। प्रदेश में आठ कबाल टाउन हैं। फीडबैक के मामले में कबाल टाउनों में प्रयागराज अंतिम पायदान पर है। स्वच्छता पर फीडबैक कम लेने की बात सोमवार को एक बैठक में सामने आई। नगर निगम स्थित प्रयागराज स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सभा कक्ष में जोनल अधिकारी और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बैठक में अपर नगर आयुक्त दीपेंद्र यादव ने स्वच्छता पर फीडबैक कम होने की बात कही।अपर यह भी पढ़ें- नगर निगम ने स्वच्छ सर्व...