अररिया, जुलाई 17 -- अररिया, एक संवाददाता पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय अररिया में नवागत बच्चों को इको क्लब फार मिशन लाइफ के अंतर्गत स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के तौर तरीकों की जानकारी दी गयी। उन्हें पर्यावरण के प्रति जागरूक भी किया गया। ईको क्लब फार मिशन लाइफ कार्यक्रम के संयोजक कला शिक्षक राजेश कुमार के साथ मीना कुमारी विद्यालय परिचारिका ने छात्र छात्राओं को खाना खाने से पहले और बाद में हाथ को अच्छी तरह धोने की जानकारी भी दी। कहा गया कि शौचालय के बाद हाथों को अच्छी तरह हैंडवाश से सफाई करें। हाथों की सफाई के साथ साथ नाखून भी समय समय पर काटें, अन्यथा हाथों और अंगुलियों के माध्यम से कीटाणु रोगाणु हमें बीमार कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- जेएनवी में बच्चों को मिली स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की जानकारी कला शिक्षक राजेश कुमार ने दांतों की सफाई और मसूड़ों क...