स्वच्छता पखवाड़े के तहत रेलवे परिसर में निकाली गई रैली
हापुड़, अक्टूबर 2 -- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती और स्वच्छता पखवाड़े के अवसर पर रेलवे परिसर में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की शपथ दिलाई गई, ताकि देश और नगर को स्वच्छ बनाने के संकल्प को मजबूती मिल सके। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद रेलवे स्टेशन पर एक भव्य स्वच्छता रैली निकाली गई। यह जागरूकता रैली प्लेटफार्म संख्या एक से शुरू हुई, जो पार्सल कार्यालय और रेलवे कालोनी से होते हुए मुख्य गेट पर आकर सम्पन्न हुई। रैली में सामिल सभी रेलकर्मी स्वच्छता को अपना है, रेल को स्वच्छ बनाना है जैसे प्रेरणादायक स्लोगन बोल रहे थे, जिससे यात्रियों और आम जनता को भी स्वच्छता का संदेश दिया गया। यह भी पढ़ें- मुंगेर: गांधी जयंती पर मुंगेर स्टेशन पर चला स्वच्छता अभियान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.