रामगढ़, जून 19 -- दुलमी, निज प्रतिनिधि। रजरप्पा क्षेत्र में चल रहे स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत 19 जून को कमांड क्षेत्र के विद्यालयों में स्वच्छता थीम आधारित चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता विकसित करना तथा रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से स्वच्छता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना था। इस अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर, रजरप्पा प्रोजेक्ट तथा उत्क्रमित 2 उच्च विद्यालय, रजरप्पा प्रोजेक्ट के लगभग 90 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने स्वच्छ भारत, पर्यावरण संरक्षण, कचरा प्रबंधन एवं स्वच्छ जीवनशैली जैसे विषयों पर आकर्षक एवं संदेशपरक चित्र प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान सीएसआर पदाधिकारी आशीष झा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्वच्छता के महत्व...