बोकारो, अगस्त 14 -- एनपी टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, चिरा चास में राष्ट्रीय सेवा योजना व आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा का शुक्रवार को समापन हुआ। पखवाड़े की शुरुआत वृक्षारोपण कार्यक्रम से हुई थी, जिसका समापन स्वच्छता जागरूकता रैली के साथ किया गया। रैली के माध्यम से महाविद्यालय परिसर व आसपास की कॉलोनियों में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। महाविद्यालय के सचिव प्रमोद सिंह के नेतृत्व व अध्यक्ष अविनाश उत्कर्ष, पूजा उत्कर्ष व एचओडी संजीव कुमार के मार्गदर्शन में पोस्टर व बैनर के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया गया। सचिव प्रमोद सिंह ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि जीवन जीने की संस्कृति है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर, आसपास व सार्वजनिक स्थलों की सफाई की जिम्मेदारी स्वयं निभानी चाहिए। स्वच्छ व...