पाकुड़, जून 3 -- स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत बुधवार को लिट्टीपाड़ा वन परिसर कार्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में प्लास्टिक कचरा साफ-सफाई अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व फॉरेस्ट गार्ड अनुपम यादव ने किया। इस दौरान वन विभाग के कर्मियों ने परिसर और आसपास फैले प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थों को एकत्र कर उनका उचित निस्तारण किया। साथ ही लोगों को स्वच्छता बनाए रखने तथा प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के लिए जागरूक किया गया। फॉरेस्ट गार्ड अनुपम यादव ने कहा कि स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त वातावरण के लिए सभी लोगों की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे प्लास्टिक कचरा इधर-उधर न फेंकें और पर्यावरण संरक्षण में अपनी जिम्मेदारी निभाएं। यह भी पढ़ें- बड़े मात्रा में कचरा उत्पन्न करने वाली ईकाइयों की होगी पहचान अभियान के दौरान वनकर्...