फरीदाबाद, दिसम्बर 15 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। फरीदाबाद में स्वच्छता नियमों के उल्लंघन पर नगर निगम ने सख्त कार्रवाई की है। विभिन्न मामलों में 132 चालान काटे गए। कूड़ा फैलाने पर सबसे ज्यादा 50 चालान किए गए। स्पेशल सैनिटेशन ऑफिसर एशवीर सिंह के मुताबिक नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के दिशा-निर्देशों पर फरीदाबाद शहर में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में नगर निगम टीम ने प्रतिबंधित पॉलिथीन के उपयोग पर 45 चालान किए। सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फैलाने के मामलों में 50 लोगों के चालान काटे गए। इसके अलावा खुले में आग जलाने पर 32 चालान किए गए। अवैध रूप से डेयरी संचालन पर दो और नियमों का उल्लंघन करने वाली एक मीट शॉप पर एक चालान किया गया। अन्य उल्लंघनों के तहत दो चालान किए गए। इस तरह कुल 132 चालान काटे ...