भभुआ, मार्च 30 -- गंगा और सहायक नदियों के पानी की स्वच्छता के लिए लगाई दौड़ विजेता प्रतिभागियों को मेडल देकर अधिकारी ने किया सम्मानित अधौरा, एक संवाददाता। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी द्वारा गंगा स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत गंगा एवं उनकी सहायक नदियों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए अधौरा प्रखंड में स्वच्छता मिनी मैराथन के साथ पौधरोपण किया गया। इस मिनी मैराथन में गांव के काफी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। स्वच्छता दौड़ में प्रथम स्थान नीरज कुमार, द्वितीय विकास कुमार, तृतीय विनोद कुमार और इसी को ले दूसरी दौड़ में अमित कुमार प्रथम, आनंद कुमार द्वितीय, पवन कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा मेडल देकर सम्मानित किया गया। जिला परियोजना पदाधिकारी मोहन कुमार सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम...