संभल, फरवरी 23 -- कुंवर कंचन सिंह महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत रविवार को स्वच्छता दिवस मनाया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने कस्बे में जागरूकता रैली निकालकर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया। शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डा. रुपेश कुमार मिश्रा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम प्रभारी डा. ज्योत्सना शर्मा ने छात्राओं के साथ कस्बा में स्वच्छता के प्रति जागरूकता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...