जमुई, जून 6 -- बरहट। निज संवाददाता सरकार की महत्वाकांक्षी स्वच्छ भारत मिशन फेज-2 और लोहिया स्वच्छता अभियान अब प्रखंड क्षेत्र में दम तोड़ती नजर आ रही है। यही कारण है कि अब प्रखंड के हर पंचायत के हर गली सड़क पर कूडे कचरे का अंबार लगा हुआ है। इसका कारण मुख्य रूप से स्वच्छता ग्राहियों का वेतन नहीं मिलना बताया गया है।यही कारण सभी पंचायतों में कचरा प्रबंधन व्यवस्था दम तोड़ रही है। महीनों से वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मियों में भारी नाराजगी है और अधिकांश लोगों ने काम छोड़ दिया है।स्वच्छता कर्मी युगल राय, कैलाश मांझी, सुबोध मांझी और धनंजय मांझी के अनुसार 15वीं वित्त आयोग मद से नौ माह तथा एसबीएम मद से 11 माह का वेतन अब तक बकाया है। इस कारण उन लोगों के समक्ष खाने को लाले पड़ रहे हैं।उन सबों का कहना है कि यदि उनके बकाए राशि का जल्द भुगतान नहीं हुआ तो शेष...